BJP का सदस्यता अभियान शुरु, कैबिनेट के साथ सदस्यता रिन्यु कराएंगे सीएम

भाजपा का सदस्यता अभियान आज से शुरु हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में इसका लाइव प्रसारण बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ देखेंगे। कल दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाजपा की सदस्यता रिन्यु कराएंगे। मालूम हो कि हर 6 साल में भाजपा के हर पदाधिकारी प्रधानमंत्री से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को अपनी सदस्यता रिन्यु करानी होती है। कोरोना के संकट के कारण यह सदस्यता अभियान करीब 4 साल देरी से शुरु हो रहा है।

भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया- बीजेपी का देश के अंदर संगठन का पर्व आज से प्रारंभ हो रहा है। आज शाम को 5 बजे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दुनिया के सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाएंगे। पीएम के साथ ही लाखों कार्यकर्ता भी पार्टी का सदस्य बनेंगे। इसके साथ ही पार्टी सदस्यता का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 पर पहला मिस्ड कॉल प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में होगा।

जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं, वहां फार्म भराएंगे

वीडी शर्मा ने कहा- इसके अलावा हम लोग क्यू आर कोड और पार्टी ऑफिसियल वेबसाइट, नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता करेंगे। जहां पर नेटवर्क नहीं है, वहां प्रत्यक्ष होकर फॉर्म के माध्यम से सदस्यता दिलाई जाएगी।

आज हर पदाधिकारी 100 लोगों को बनाएंगे सदस्य

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मैं कल 2 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी कैबिनेट को पार्टी का सदस्यता दिलाउंगा। पार्टी के सदस्यता पर्व को लाइव प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री के सदस्यता ग्रहण को उत्सव की तरह मनाएंगे। इसके साथ ही हमारे पदाधिकारियों का प्रयास होगा कि आज कम से कम 100 नए लोगों को पार्टी का सदस्यता दिलाएं। सदस्यता कार्यक्रम के माध्यम से इस साल 10 करोड़ कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

41 लाख डिजिटल वर्कर

वीडी शर्मा ने कहा- प्रदेश भर के 41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। ये सभी मिलकर 64861 बूथों पर आज से अपनी भूमिका प्रारंभ करेंगे। बूथ सहायक से लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 10-17 तारीख तक नए लोगों को पार्टी शामिल करवाएंगे। इसकी कार्यशाला भी हो चुकी है, जिसकी मॉनिटरिंग हम प्रतिदिन करते हैं। हम लोग करते है कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावों की पार्टी नहीं। यह जिवंत ऑर्गनाइजेशन है। यह कैडर बेस ऑर्गनाइजेशन है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर यह राष्ट्र ब्यापी सदस्यता अभियान को पूरा करेंगे।

 

Dakhal News 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.