Dakhal News
आज पूरे देश में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। ये दिन भारतीय सेना के उन जांबाजों को समर्पित है, जिन्होंने बेहद बुरी परिस्थितियों में तमाम चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पाकिस्तानियों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराया था।इस मौके पर शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने रिमझिम बारिश के बीच राजधानी के अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया। साथ ही बलिदानी सैनकों को श्रद्धांजलि दी और उनके पराक्रम को याद किया।सीएम मोहन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। आज के दिन हमारें वीर सैनिकों ने कारगिल के युद्ध में विजय पाई थी। हमारे देश के वीरों ने दुश्मनों से उन पहाड़ियों को वापस ले लिया था, जिन पर दुश्मनों ने कब्जा कर लिया था। हमारे देश की सेना आतंकवाद फैलाने वाले लोगों को सबक सिखाने का काम करती है।
कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे
आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस को पूरे 25 साल हो गए हैं। देशभर में ये दिवस मनाया जा रहा है। कारगिल युद्ध के दौरान हुए शहीदों को नमन किया जा रहा है। इसके साथ ही जगह-जगह वीर शहीदों की गाथाएं सुनाई जा रही हैं। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में आज राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक में कारगिल दिवस मनाया गया।कारगिल दिवस पर सीएम मोहन ने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा- कि राष्ट्र के मान-सम्मान और गौरव के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों ये राष्ट्र हमेशा आपका ऋणि रहेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |