Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जाने के बाद से लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कोलारी में हुआ एक वाक्या अब चर्चा का विषय बन गया है कोलारी गांव में 24 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान से ग्रामीणों ने दो- पद लाने को कहा था सोमवार को जब शिवराज को ये दोनों ही पद मिले तो कोलारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वाक़या 24 अप्रैल का है जब हरदा में नरेंद्र मोदी की सभा थी जिसमें मोदी ने पहली बार साफ शब्दों में कहा था कि वे शिवराज को दिल्ली लेकर जा रहे है इस सभा से लौटते समय खातेगांव के कोलारी में शिवराज ने कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को सम्बोधित किया था इसी बीच वहां एक उत्साही कार्यकर्ता ने कहा साहब आपको दो पद लाना है एक तो कृषि मंत्री और दूसरा पंचायत मंत्री सोमवार को जब शिवराज को कृषि मंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ये दोनों ही पद मिले तो कोलारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा कन्नौज में 4 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान भी कुछ कार्यकर्ताओ ने 8 लाख से अधिक वोटो से जीत की बात कही थी वह भी सच साबित हुई
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |