Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी हुए शामिल
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद आज भोपाल में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, कमलनाथ समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए बैठक में कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशियों को मतगणना के दिन रखी जाने वाली सावधानियां और काउंटिंग एजेंट्स को प्रशिक्षण देने पर चर्चा की गई बैठक से पहले कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में हमारा अच्छा परिणाम आने वाला है इसमें कोई श़क नहीं है जनता कांग्रेस के साथ है उन्होंने कहा कि 'छिंदवाड़ा में बीजेपी ने प्रशासन, पैसे और बेईमानी की कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन जनता गद्दारों को अच्छा सबक सिखाएगी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |