Dakhal News
भाजपा दिल्ली के मामले को बना रही राष्ट्रीय मुद्दा
इंदौर में भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 के शिवाजी मंडल की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायणी बरेठा ने पार्टी के आधा दर्जन पदाधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं बरेठा का 3 मिनट 39 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है....इस पूरे मामले पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने तंज कसा है....उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष नारायणी बरेठा के लिए जाति सूचक अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है... जिससे प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने का सोच रही है ....और भारतीय जनता पार्टी के लोग इसे पारिवारिक मामला बता रहे है मुकेश नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक दलित महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है... वह आत्मदाह करने की बात कर रही लेकिन भाजपा दिल्ली के एक मुद्दे को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |