Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सीएम डॉ मोहन यादव ने कसा तंज
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर तंज करते हुए कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस ढंग से वातावरण बना है यही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए राहुल गांधी, पिछली बार अमेठी से हारकर केरल तक भागे थे इस बार वायनाड से हार की आशंका मानकर पहले अमेठी का मन बनाते रहे फिर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जो 5 साल तक काम किया है उसे देखकर पीछे हो गए सीएम मोहन ने कहा कि रायबरेली से भी राहुल गांधी की हार होने वाली है..वहीं प्रियंका गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी रण से पहले ही रणछोड़ हो गई
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |