Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा की सत्ता में वापसी आसान नहीं
मुरैना पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी प्रत्याशी कल्याण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि देश की ज्यादातर सत्ता कांग्रेस के हाथ में ही रही है जो दलित व पिछडा वर्ग विरोधी रही है जिस कारण कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा अब लंबे समय से भाजपा व उनके सहयोगी दल केन्द्र व अधिकांश राज्यों की सत्ता में काबिज हो गए हैं लेकिन इस बार जातिवादी, पूूंजीवादी व द्ववेषपूर्ण नीतियों की कार्यप्रणाली से भाजपा आसानी से सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी मायावती ने कहा कि जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा पार्टी ने देश के गरीब व कमजोर लोगों को अच्छे दिन दिखाने के वादे किये लेकिन वह जमीनी तौर पर पूरे नहीं हुये
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |