Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सचिन पायलट की प्रकाश जोशी के पक्ष में जनसभा
लोकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी काँग्रेस के स्टार प्रचारक एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा की सचिन पायलट खुद गाड़ी चलाकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ सभा स्थल पहुंचे सचिन पायलट ने कहा कि आज पूरे देश में बदलाव का माहौल है और कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से इस चुनाव को लड़ रही है क्योंकि भाजपा विकास के बजाय धर्म और जाति की बात कर राजनीति कर रही है उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा सरकार रोजगार और महंगाई की बात करने से क्यों डरती है आज नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की जा रही है इसलिए जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |