Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है इसी कढ़ी में अब दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाने वाले नेता और पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने कहा कि-बीजेपी सरकार के विकास से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं वहीं दिग्विजय सिंह को लेकर रामलाल मालवीय ने कहा कि उन्हें मैंने पार्टी छोड़ने की जानकारी नहीं दी और वह हमेशा मेरे लिए आदर्श रहेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |