Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महादेव केस में भूपेश बघेल का नाम
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई एफआईआर के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल आ गया है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिनके खिलाफ मामले होंगे उनके खिलाफ एफआईआर जरूर होगी ईओडब्ल्यू ने एफआईआर में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल की अब तक की एफआईआर में पहली बार पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया है महादेव केस में 19 आरोपियों के साथ भूपेश बघेल का भी नाम है ईडी की रिपोर्ट पर हुई एफआईआर में भूपेश बघेल का नाम 6वें स्थान पर है महादेव ऐप चलाने वाले 5 प्रमुख लोगों रवि उप्पल, शुभम सोनी, चंद्रभूषण वर्मा,असीमदास और सतीश चंद्राकर के बाद भूपेश बघेल का नाम है भिलाई में विजय शर्मा ने कहा महादेव एप सट्टा के मामले में हम सब बहुत अच्छे से जानते हैं,जिन- जिन का नाम आया है उन पर एफआईआर दर्ज हुई है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |