Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस नेता थाम रहे हैं भाजपा का हाथ
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष बुधवार को चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चौधरी गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, हर्रई जनपद अध्यक्ष कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अर्जुन रघुवंशी के साथ छिंदवाड़ा के तमाम कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए ये लोग भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं मोनिका बट्टी उपस्थित रहे कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बसंत राय, ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी डॉ. सिद्धांत दुबे, शिवपुरी में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. नीलेश शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ऋचा तिवारी के साथ पचास से ज्यादा लोग भाजपा में आये मुरैना कांग्रेस कमेटी के पूर्व संभागीय प्रवक्ता सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव देवेन्द्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष शोभा शिवहरे, महिला उत्पीडन निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी के साथ भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |