Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री कर रहे है मोदी का गुणगान
मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने सिंगरौली में रोड शो करने के पश्चात् करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास किया इस दौरान मंत्री राधा सिंह , विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, देवसर विधायक,राजेंद्र मेश्राम ,सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सहित कई नेता मौजूद रहे.. इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने देवसर में नगर पंचायत सहित कई मांग रखी वही देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ,सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के द्वारा दिए गए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य के मांग पत्र पर सीएम ने सहमति जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान कर जनता से सिंगरौली लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील की
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |