Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पहली सूची में शिवराज सिंह चौहान का नाम
भाजपा ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की पहली सूचि जारी कर उन्तीस में से तेईस नामो का एलान किया है जिसमे 11 नए चेहरे नज़र आ रहे है लेकिन सूचि चर्चा का विषय तब बनी जब उसमे विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम सामने आया सूचि जारी होने के बाद ये साफ हो गया की शिवराज सिंह को भाजपा हलके में नहीं ले सकती भाजपा ने भोपाल से आलोक शर्मा, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर,भिंड से संध्या राय,ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा,गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया,सागर से लता वानखेड़े,टीकमगढ़ से वीरेंद्र खटीक दमोह से राहुल लोधी खजुराहो से वीडी शर्मा सतना से गणेश सिंह , रीवा से जर्नादन मिश्र सीधी से डा राजेश मिश्रा शहडोल से हिमाद्री सिंह जबलपुर से आशीष दुबे मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी मंदसौर से सुधीर गुप्ता रतलाम से अनिता चौहान खरगोन से गजेंद्र पटेल खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल और बैतुल से दुर्गादास उइके को टिकिट दिया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |