Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस चुनाव के लिए कर रही है आस्था का इस्तेमाल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने टिप्पणी की है परमार ने कहा की कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए भगवान के दर जाने की नौटंकी कर रही है
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अब समझ आ चुका है की भगवान के बिना कुछ भी नहीं है इसलिए अपनी चुनावी आस्था दिखाने की कोशिश कर रही है भगवान के दर जाने की नौटंकी कर रही है भगवान कभी भला नहीं करेंगे कांग्रेस का राहुल गांधी को यात्रा निकालनी है तो निकालें परमार ने कहा बीजेपी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है बीजेपी ने सभी वर्गों के महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है मामा टंट्या भील के नाम का विश्वविद्यालय बनाने का काम हमने किया है इसलिए भाजपा के खाते में अधिक से अधिक लोकसभा सीटें आएंगी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |