
Dakhal News

बीडी शर्मा का संकल्प हर बूथ को कराएंगे कांग्रेस से मुक्त
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस में टूट नज़र आयी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए... सदस्यता ग्रहण कराने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा हर बूथ को कांग्रेस से मुक्त करवाएंगे
एक तरफ कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावी मैदान में मजबूती के साथ उतरने की बात करती है संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करती है दूसरी तरफ वही कार्यकर्ता कांग्रेस को चकमा देते हुए भाजपा ज्वाइन कर लेते है कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हर्षित गुरु,कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश रघुवंशी, कांग्रेस नेत्री रश्मी पाण्डेय, पार्षद अनुजा गुरु, रश्मी मिश्रा, दीक्षा सोनी, पार्षद विशाल शंकुल, पार्षद गौरव पालीवाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं बीजेपी नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई इतना ही नहीं सदस्यता ग्रहण के पश्चात् बीडी शर्मा ने तो कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि हम हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |