कुमाऊं को नितिन गडकरी ने दी अनेकों सौगातें
कुमाऊं को नितिन गडकरी ने दी अनेकों सौगातें

 

दिल्ली से देहरादून का सफर होगा दो घंटे का

 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी में उत्तराखंड को तमाम सौगातें दीं और कहा जल्दी सड़क मार्ग से दिल्ली से देहरदून का सफर सिर्फ दो घंटे में पूरा हुआ करेगा    

उत्तराखंड दौरे के दौरान टनकपुर  पहुंचे   केंद्रीय मंत्री गडकरी ने गांधी मैदान में आयोजित जनसभा  को सम्बोधित किया   इस  दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट एवं अजय टम्टा भी उपस्थित रहे      केंद्रीय मंत्री गडकरी ने डिजिटल माध्यम से कुमाऊं मंडल में 2200 करोड़ से अधिक लागत की सात योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देवभूमि उत्तराखंड में मार्गो के विकास हेतु निकट भविष्य में 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा उत्तराखंड वासी जल्द ही 2 घंटे में देहरादून से दिल्ली का सफर पूरा कर सकेंगे  

 

Dakhal News 14 February 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.