Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मोदी के पास बाबा बागेश्वर जैसी कोई शक्ति आ गई क्या
मध्यप्रदेश के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सवाल किया क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बाबा बागेश्वर जैसी कोई शक्ति आ गई है क्या जो वे कह रहे हैं 2024 में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा कटारे ने कहा अगले सात दशकों तक कांग्रेस काकोई सफाया नहीं कर सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने झाबुआ दौरे के दौरान कहा कि 2024 में कांग्रेस साफ हो जाएगी उनके बयान पर पलटवार करते हुए एमपी के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा अगले 7 दशकों तक कांग्रेस का कोई सफाया नहीं कर सकता लेकिन अगर मोदी जी के पास बाबा बागेश्वर जैसे कोई शक्ति आ गई हो तो मुझे नहीं पता प्रदेश के बैतूल में आदिवासी के साथ मारपीट के मामले को लेकर हेमंत कटारे ने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के दौरेपर आते हैं और आदिवासियों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं वहीं दूसरी और आदिवासी के साथ मारपीट की जाती है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |