मुख्यमंत्री धामी चले गाँव की ओर
मुख्यमंत्री धामी चले गाँव की ओर

धामी बोले -मोदी साफ़ नियत वाले

गांव चलो अभियान के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी फागपुर गांव पहुंचे  धामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी  के कार्यकाल में साफ नियत और ईमानदारी से कार्य हो रहा है जो अब से पहले कभी नहीं हुआ 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  अपने  गांव चलो अभियान के तहत चंपावत जनपद के सीमांत बनबसा क्षेत्र के फागपुर गांव पहुंचे   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी   के कार्यकाल में साफ नियत और ईमानदारी से कार्य हो रहा है    जो आज तक नहीं हुआ उन्होंने कहा  गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की मुहीम  चल रही है जिससे महिलाएं खुद अपने पैरों पर खड़ा हो सके  मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनेकों विकास कार्यों की घोषणा  की   कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में हमले एवं दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों को संदेश देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  दोषियों को जरूर दंड मिलेगा   इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जनता को जानकारी दी  

 

Dakhal News 12 February 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.