Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पांच में से चार लाख लड्डू हुए तैयार
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की देखरेख में सरकार चला रही है और वे खुद रामलला के प्रसाद के लिए लड्डू बना रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाकाल मंदिर की तरफ से 5 लाख लड्डू भेजे जा जाने हैं। अब तक 4 लाख लड्डू बनकर तैयार हैं। ये सारा काम मुख्यमंत्री की देखरेख में ही चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महाकालेश्वर मंदिर जवासिया स्थित महाकालेश्वर भगवान के भोग लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे। जहा उन्होंने लड्डू इकाई में लड्डू निर्माण का जायजा लिया और खुद भी लड्डू बनाये। उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रसाद के लिए 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। जिसमे से अब तक चार लाख लड्डू बनाकर तैयार हो गए हैं। यादव ने कहा 5 लाख लड्डूओं को अयोध्यास भेजने के लिए 5 ट्रकों की मदद ली जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |