Dakhal News
कमलेश सुहाने बने जिलाध्यक्ष
मैहर नया जिला बन गया है उसके बाद भाजपा ने भी यहाँ अपना जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने को बनाया है। अध्यक्ष बनने क बाद सुहाने ने कहा 22 जनवरी को सभी मंदिरों में विभिन्न आयोजन कर दीप जलाये जायेंगे। हर घर में 11 दीपक जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। मैहर में भारतीय जनता पार्टी नेएक नया जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने को बनाया है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद कमलेश सुहाने ने अमरपाटन में पूर्व राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल से मुलाकात की। कमलेश सुहाने का सतना चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आसपास के सभी मंदिरों में अब सुंदरकांड व रामचरितमानस के पाठ लगातार करेंगे और 22 जनवरी को सभी मंदिरों में दीप जलाएंगे। हर घर में 11 दीपक जलाकर दीपावली जैसा उत्सव भी मनाया जाएगा। .
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |