Dakhal News
ग्रामीणों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गयी
आगामी चुनाव लेकर भाजपा सक्रीय नज़र आ रही है। इस समय भाजपा पूरे प्रदेश में कसित भारत संकल्प यात्रा निकल रही है। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत निर्माण की शपथ दिलाई गयी। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाल रही है। यात्रा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने ग्रामीणों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। साथ ही आमजन को देश व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस दौरान सभी विभाग के स्टाल लगा अधिकारी व कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजना के बारे में ग्रामीण जन को जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अमरपाटन की अध्यक्ष माया पाण्डेय। उपाध्यक्ष मनोज पटेल सहित कई जन प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |