Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ ने कहा धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए
श्रीमद् भागवत कथा एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। उन्होंने कहा सबकी अपनी अपनी राय हो सकती है। लेकिन धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। धर्म को राजनीति से ना जोड़ें। राजधानी भोपाल के कोलार स्थित मां बिजासन माता मंदिर में श्री मद् भागवत कथा एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की पूजा की इस दौरान उन्होंने कहा की भारत दुनिया की सबसे बड़ी आध्यात्मिक शक्ति है। भारत सनातन धर्म का देश है। यही भावनाए हम सबको बल और शक्ति देती है। वही पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा सबकी अपनी अपनी राय हो सकती है। धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। धर्म को राजनीति से ना जोड़े।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |