Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भक्त श्रीराम प्रभु के कार्यक्रम को उत्साह से मनाए
भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा भक्त श्रीराम प्रभु के कार्यक्रम को उत्साह से मनाए और कुकर्मी कांग्रेस के नेताओं की बातों में आएं। उन्होंने कहा श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। श्रीराम मंदिर अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में सियासत भी जारी है। कांग्रेस ने समारोह का बहिष्कार कर दिया है। कांग्रेस के बॉयकाट पर भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा जो प्रत्यक्ष रूप से ऐसे कार्यक्रम में पहुंचते हैं ये सौभाग्य होता है। जिनको आमंत्रण मिला है उन्हें तो सशरीर पहुंचना चाहिए जिन्हे नहीं मिला उन्हें मन से पहुंचना चाहिए। कांग्रेस को आमंत्रण मिला है लेकिन वो नहीं जा रहे है वे हमेशा से ही प्रभु श्री राम का विरोध करते रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अधूरे मंदिर के बयान पर उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ही विरोध करते रहे हैं। जब नींव रखी जा रही थी तब भी विरोध किया था। सभी भक्त श्रीराम प्रभु के कार्यक्रम को उत्साह से मनाए, कुकर्मी कांग्रेस के नेताओं की बातों में आये।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |