Dakhal News
रामेश्वर शर्मा : कांग्रेसियों के मन में है राम के प्रति विरोध
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेता शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने इसे भाजपा और आरएसएस ने अपना इवेंट बताया है। इसके बाद भाजपा विधायक रामेशवर शर्मा ने कहा कोंग्रेसियों के मन में राम जी के प्रति विरोध है वे इसे काल्पनिक मानते हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ,राहुल गांधी अधीर रंजन समेत कांग्रेस के नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम भाजपा और आरएसएस अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं |इस पर कटाक्ष करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि सोनिया गांधी के मन में कांग्रेस के मन में श्री राम जी को लेकर विरोध है। वह कल भी राम जी को काल्पनिक मानते थे और आज भी काल्पनिक मानते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |