Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कन्या पूजन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
लाड़ली बहनो के खाते में 1250 रुपये की किश्त पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हितग्राहियों को राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम शुरू करेने से पहले कन्या पूजन किया। प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गयी लाड़ली बहना योजना की किश्त महिलाओं के खातों में बुधवार को पहुंचाई गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हितग्राहियों को राशि जारी की। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुक्यमंत्री मोहन यादव ने कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में भोपाल की लाडली बहनों के साथ महिला बाल विकास विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस बीच मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए 1,576 करोड़ रुपये 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए। इसके साथ ही प्रदेश के 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये की पेंशन व आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। सीएम डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर कहां कि किसी भी गारंटी के लिए मोदी का नाम ही काफी है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी कहते थे कि काश हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता होता। डबल इंजन की सरकार होती।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |