लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मंथन

 कांग्रेस ने लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय

 

विधानसभा चुनाव की हार से सबक लेकर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव  की तैयारियों शुरू कर दी हैं। इस दृष्टि से कांग्रेस ने अपनी अहम्  फैसले लिए और 18 से 24 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में  संगठनात्मक सम्मेलन किये  जाने का निर्णय लिया है। हाल ही में हार का स्वाद चख चुकी कांग्रेस लोकसभा को दम ख़म से लड़ना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में एक लोकसभा प्रभारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इन बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी ने की। इस  बैठक में  पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ और दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरूण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी  मौजूद  रहे। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये 18 से 24 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस  संगठनात्मक सम्मेलन  करेगी। 

Dakhal News 9 January 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.