Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गंभीर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा गंभीर किस्म के अपराधियों पर जल्द और कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए की। धार्मिक जुलूस निकाले जाने से पहले उसके आयोजकों से चर्चा की जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल की संभागीय बैठक में निर्देश दिए की आगामी 22 तारीख को धार्मिक जुलूस निकलने के पहले आयोजकों से चर्चा करें। पुलिस ,नगर निगम और अन्य विभागों के साथ मिलकर झोनल प्लान बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा जेल में बन्द कैदियों की श्रेणियों का निर्धारण कर ऐसे कैदी जो लंबे समय से बंद है या जिनकी अपील लंबे समय से लंबित है उनके उचित निराकरण के लिए प्रयास करें और गंभीर अपराधों में बंद कैदियों को चिन्हित कर उनपर कठोर कार्रवाई करें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |