Patrakar Priyanshi Chaturvedi
22 जनवरी देश के लिए भावुक दिन होगा,
पैरव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह २२ जनवरी को ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देश के लिए बड़ा भावुक दिन होगा। सीएम मोहन यादव ने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात की इसके बाद शिवराज सिंह ने कहा सीएम से सौजन्य भेंट की है। 2003 से हम सरकार में है, गरीब और बीमारू मध्यप्रदेश विकासशील मध्यप्रदेश बना है हम चाहते है कि तेजी से एमपी आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने तेजी से काम शुरू किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22 जनवरी देश के लिए भावुक दिन होगा, सब चाहते है कि हम अयोध्या जाएं उन पलों के साक्षी बने पर पीएम मोदी ने अपील की है कि हम अयोध्या न जाएं,भारी भीड़ होगी ऐसे में व्यवस्था बनी रही। इसलिए बाद में दर्शन करने जाएं। मैं 22 जनवरी कोओरछा में भगवान राम की पूजा अर्चना करूंगा। वहीं से उस पल का साक्षी बनूंगा। शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा हम सौभाग्य शाली है कि हमारी आंखों के सामने रामलला मन्दिर में विराजने वाले है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |