Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मैहर का विकास महाकाल लोक की तर्ज पर
मध्यप्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर ने माँ शारदा का आशीर्वाद लिया और कहा अब मैहर का विकास भी जनता की इच्छाओं के अनुरूप महाकाल लोक की तर्ज पर किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री कृष्णा गौर मैहर पहुंची। उन्होंने मैहर में मां शारदा के दर्शन और पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। कृष्णा गौर की मां शारदा के प्रति गहरी आस्था है वे अक्सर शारदा माता के दर्शन को आती रहती है। मंत्री बनने के बाद उनका ये पहला मैहर दौरा है। कृष्णा गौर ने कहा की आज जो कुछ है वो माता के आशीर्वाद से मिला है। माँ से प्रार्थना की है मिली जिम्मेदारी का सच्चे रूप से निभा सकूँ। कृष्णा गौर ने कहा की मैहर नया जिला बना है इस लिए जनता की इच्छाओं को ध्यान में रखकर महाकाल लोक की तर्ज पर यहाँ विकास होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |