Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पीएम मोदी के नेतृत्व में गतिमान भारत
मोहन यादव कैबिनेट के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। शुभ मुहूर्त के चलते मंत्री राकेश सिंह देर रात मंत्रालय पहुंचे और विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ मंत्री पद संभाला। राकेश सिंह ने जब पदभार संभाला तो इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राकेश सिंह ने कहा. पीएम मोदी के नेतृत्व में गतिमान भारत का नारा दिया गया था और आज भारत दुनिया की सबसे विकसित होने वाले देशों की श्रेणी में शामिल है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश गतिशील और सबसे तेजी से विकास करने वाले प्रदेश में शामिल हो। विकास की दृष्टि से जो भी संकल्प लिया गया है। उसमे हमारी भूमिका हो उसको सुनिश्चित करेंगे। लोक निर्माण विभाग विकास के कार्यों के साथ साथ जनता पहुंचेगा। जनहित और जनता के जो भी कार्य हैं जिनसे जनता को लाभ हो सकता है। ऐसे सभी कार्यों में इस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका हो। ये मेरा प्रयास होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |