Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोकसभा चुनाव के लिए शरू हुआ प्रचार अभियान
खानपुर विधायक उमेश कुमार हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनके समर्थकों ने कई इलाकों में उनके द्वारा किये गए कामों से उनका प्रचार भी शुरू कर दिया है। हरिद्वार लोकसभा सीट से किसे टिकिट मिलेगा इसका अभी अता पता नहीं है लेकिन खानपुर विधायक उमेश कुमार चुनाव की तैयारी में है। जिसको लेकर उनके समर्थक पिछले कई दिनों से लगातार इलाके का भ्रमण कर रहे हैं और घर-घर जाकर उमेश कुमार के खानपुर विधानसभा में कराए जा रहेकार्यों का बखान कर रहे हैं। टीम उमेश कुमार के वरिष्ठ सदस्य राव इमरान और प्रेम सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचे और उन्होंने लोगों को नए साल का कैलेंडर देकर शुभकामनाएं दी और विधायक उमेश कुमार के द्वारा खानपुर विधानसभा में और अन्य विधानसभा में अपने निजी खर्चों से कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां का पंपलेट भी वितरित किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |