
Dakhal News

संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
काशीपुर मे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। भाजपा अपने सभी पदाधिकारियो के साथ आगामी चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाना चाहती है। काशीपुर मे शुक्रवार को बाजपुर रोड स्थित गोमती हाइट मे भाजपा के प्रदेश अधिकारियो ने जिला अध्यक्ष , जिला प्रभारी और मोर्चा पदाधिकारियो के साथ दो दिवसीय बैठक की। बैठक का आरंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा किया गया। महेंद्र भट ने कहा की इस बैठक में भाजपा से संबधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। जिनसे आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु विशेष चर्चा की गयी। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा कैंसे मजबूत संगठन बनकर उभरे इस पर विचार किया गया। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष गूंजन सुखीजा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ,कल्पना सैनी, प्रदेश महा मंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |