अलका सिंह को मांगूभाई पटेल द्वारा दिया गया गोल्ड मेडल

 अलका को  गोल्ड मेडल और पीएचडी उपाधि  की गयी प्रदान

 

अमरपाटन के अलका  सिंह परिहार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मांगूभाई पटेल ने तृतीय दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और डॉक्टरेट की  उपाधि प्रदान की। इस दौरान लगभग 41 लोगो  को  गोल्ड मेडल  प्रदान किये गए। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मांगूभाई पटेल ने एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के तृतीय दीक्षांत समारोह में  अमरपाटन के ग्राम जमताल स्थित शासकीय विद्यालय मे पदस्थ शिक्षिका अलका  सिंह परिहार को  गोल्ड मेडल और डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। इस दौरान लगभग  मांगूभाई पटेल के द्वारा 41 लोगो को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। अमरपाटन मे रहने वाली डॉ अलका सिंह ने चेतन भगत पर अपना शोध किया था। जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार समेत सभी लोगो ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अलका  सिंह  को  बधाईया दी। 

Dakhal News 30 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.