
Dakhal News

आंदोलनकारियों से विभिन्न विषयों पर की चर्चा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा की जनता से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने विस्तार पूर्वक लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारीयों को दिए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह अपने गृह क्षेत्र खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तुरंत निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आम जनता की समस्याओ का निकारण ही सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है कि गांव की समस्या का निदान ग्राम स्तर पर ही हो सके। रात्रि चौपाल का आयोजन इसी दिशा में उठाया गया कदम है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि, 10% आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की तिथि को विस्तारित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |