Dakhal News
17 साल तक रहे सीएम हाउस में
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास को खाली कर दिया। अब वे अपने सरकारी निवास 74 बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। शिवराज सिंह तक़रीबन 17 सालों तक मुख्यमंत्री निवास में रहे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास छोड़ दिया है। उनका नया पता है बी आठ चौहत्तर बंगला। शिवराज सिंह चौहान तक़रीबन 17 साल तक मुख्यमंत्री निवास में रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास छोड़ कर दूसरे घर में शिफ्ट होना उनके लिए भावुकता के पल थे। आज से वह अपने नए बंगले पहुंच गए। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने उनका नए बंगले में आरती उतार कर स्वागत किया। साधना सिंह कहती है कि जब मेरे बच्चे पांचवी क्लास में थे तब मैं उसे बंगले में गई थी। हालांकि बीच में 15 महीने जब कमल नाथ की सरकार थी तब इसी बंगले में शिवराज सिंह चौहान रहने आ गए थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |