
Dakhal News

कांग्रेस कार्यकारिणी भंग,अब नई बनेगी
कांग्रेस की एमपी में हार और पांच घंटे चले मंथन के बाद प्रदेश कांग्रेस अपना चेहरा बदल कर सामने आएगी। मंथन में निकला कि अब कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर इसका नए सिरे से गठन किये जाने की जरुरत है। अब जल्द प्रदेश में नई कांग्रेस जीतू पटवारी के अंदाज में नजर आएगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों, संगठन मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह मुख्य आतिथ्य थे। भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि 5 घंटे बैठक चली उसके बाद यह मंथन किया गया सब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को भंग किया जाए और कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी बनने तक जिले के प्रभारी और अध्यक्ष काम करते रहेंगे। कांग्रेस कमेटी का अब नए तरीके से गठन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासनिक दुरुपयोग किया ,आर्थिक दुरुपयोग किया और जनता के सामने झूठ भरोसा और हर तरीके के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना कर विजय प्राप्त की है। जीतू पटवारी ने कहा कि दिनभर की बैठक के बाद यह निर्णय निकाल कर आया है कि हमारा पूरा संगठन युवा हो, नया हो और सक्रिय हो सबका आपस में संवाद हो। अब कांग्रेस मैं से नहीं हम से चलेगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |