Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठे और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया। इस बैठक में यादव ने अपनी प्लानिंग से भी मंत्रियों को अवगत करवाया। मोहन यादव मंत्रिमंडल की पहली बैठक मंत्रालय में संपन्न हुई। बैठक में सभी नए 28 मंत्री सम्मिलित हुए इस परिचयात्मक बैठक में सीएम मोहन यादव ने आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने मंत्रियों से विचार विमर्श किया। यादव ने मंत्रियोंको अपनी प्लानिंग से अवगत करवाया और कहा आगामी लोकसभा चुनाव अतिमहत्वपूर्ण है और भाजपा का लक्ष्य 29 की 29 सीटें जितने का है। उन्होंने सभी मन्त्रियोंसे अपने अपने इलाके में एक्टिव और अलर्ट रहने को कहा उन्होंने कहा अपने अपने इलाके में अब सब काम लोकसभा चुनाव की दृष्टि से ही करना है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |