Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधायक गोपाल ने किया जनता से संवाद
विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनता से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान लोग यात्रा के साथ विधायक का भी स्वागत कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ग्रामीणों जगह जगह नवनिर्वाचित विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर का भी स्वागत कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत सिद्धिकगंज पहुंची। जहाँ यात्रा में पहुंचे सभी अतिथियों और विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का ग्राम पंचायत की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना और विभिन्न योजनाओं से वंचित रह गए लोगों के आवेदन लिए। विधायक गोपाल सिंह ने इन योजनाओं पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर संवाद किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |