Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किये जा रहे हैं कार्यक्रम
सरकार तमाम योजनाए चला रही है। जानकारी के अभाव में ग्रामीणों और गरीब तबके के अंतिम व्यक्ति तक यह योजनाएं नहीं पहुंच पाती हैं। तमाम योजनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा राजनांदगाव पहुँची। इस मौके पर किसानों को ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव कर के भी दिखाया गया। राजनांदगांव में भारत सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज डोंगरगाव विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजेभाठा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोबाईल वैन पहुंची। मोबाईल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सीधे संवाद किया गया। कृषि विभाग ने खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया एवं किसानों को जानकारी प्रदान की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |