Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अब अधूरे काम पूरे करेंगी ललिता यादव
छतरपुर विधानसभा से तीसरी बार बीजेपी की विधायक बनी ललिता यादव ने अपनी जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया। आभार यात्रा में ललिता यादव ने कहा वे विकास के अधूरे पड़े कामों को शीघ्र पूरा करवाएंगी। पूर्व मंत्री भाजपा विधायक ललिता यादव ने छतरपुर में आभार यात्रा निकाली। यह यात्रा मोटे के महावीर मंदिर से शुरु हुई और मुख्य सड़क मार्ग होते हुये बीजेपी के छतरपुर विधानसभा कार्यालय पर समाप्त हुई। आभार यात्रा मे जनसमुदाय शामिल हुआ और जगह जगह विधायक ललिता यादव का स्वागत किया। विधायक ललिता यादव ने कहा कि छतरपुर विधानसभा मे 2018 के बाद जो काम अधूरे है उन्हें वह पूरे करवाएंगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |