Patrakar Priyanshi Chaturvedi
युवा कांग्रेस की बैठक में लोकसभा चुनाव का शंखनाथ
इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव में युवाओं को ज्यादा मौक़ा दे सकती है। मध्यप्रदश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने युवा कांग्रेस की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए युवाओं को सबसे ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने युवा कांग्रेस के साथ बैठक की बैठक में युवाओं से राय शुमारी की गई और इस बात के संकेत दिए गए कि लोकसभा चुनाव में युवाओं को ज्यादा मौक़ा मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों को बुलाया गया और लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई और विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा भी की गई। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया की विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव का शंखानाथ किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस पूरे दम से काम करेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |