
Dakhal News

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
इस समय कांग्रेस संसद से सड़क तक संघर्ष करती नजर आ रही है। सदन से कांग्रेस के 142 सांसदों को निलंबित किये जाने के बाद अब कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर आ गई है। भोपाल में कांग्रेस ने भाजपा को लोकतंत्र के लिए संकट बताया है। कांग्रेस के 142 सांसदों को निलंबित किये जाने को लेकर कांग्रेस ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा को संकट लोकतंत्र के लिए संकट बताया। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम नए तरीके का देश बनाएंगे अच्छे दिन लेकर आएंगे। यही अच्छे दिन है। कैसे यह अच्छे दिन है संसद से कांग्रेस के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। उन 142 सांसदों के क्षेत्र की जनता का क्या होगा। वहीँ उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है। ताकि उसको कोई आइना न दिखा सके। कोई उसे उसकी नाकामियों को न बता सके। जब विपक्षी ही मजबूत नहीं होगा तो सरकार को आईना कौन दिखाएगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |