
Dakhal News

लाड़ली को कब मिलेंगे तीन हजार
कांग्रेस विधानसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण से नाखुश नजर आई। कांग्रेस का कहना है जिन मुद्दों को लेकर भाजपा चुनाव लड़ी थी वह मुद्दे अब गायब नजर आ रहे हैं। लाडली बहन को तीन हजार महीना देने 450 का गैस सिलेंडर। किसान धान खरीदी जैस मसलों पर मुख्यमंत्री ने सदन में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। विधानसभा में मुख्यमंत्री के पहले भाषण के बाद कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि जिन लाडली बहन के दम पर भाजपा चुनाव जीतकर आई है। उन लाडली बहनाओं को ₹3000 देने में क्यों सक्षम नहीं है बीजेपी। जिन किसानों के दम पर यह सत्ता पर आए थे उन्हें समर्थन मूल्य क्यों नहीं मिल पा रहा है। किसानों से धान 3100 रुपए किलो क्यों नहीं खरीदी जा रही है। सदन में इन्होंने बात को गोल मोल घुमाया है। कांग्रेस विधायक नितेंद्र राठौर और हेमंत कटारे ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री के अभिभाषण से बहुत उम्मीद थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने पहले तो उन्होंने राम गाथा सुनाई फिर उज्जैन की गाथा सुनाई। लाडली बहन के 3000 पर उन्होंने कोई सहमति नहीं दी ,गैस की टंकी 450 रुपए देने पर कोई बात नहीं की , किसान को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की कोई बात नहीं की।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |