
Dakhal News

जो वादे किये उन वादों की गारंटी मोदी हैं
लाड़ली बहना योजना के भविष्य को लेकर भाजपा विधायकों के पास अभी कोई सीधा जवाब नहीं है। भाजपा विधायक हर वादे और योजना की गारंटी प्रधानमंत्री मोदी को बता रहे हैं। भाजपा विधायकों का कहना है अगर सब की चिंता करने वाला कोई दल है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। प्रदेश सरकार की जनहित योजनाएं को लेकर कांग्रेस ने सदन में भाजपा को घेरा और लाड़ली बहना योजना के भविष्य को लेकर खड़े किये। ऐसे में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को कुछ पता नहीं है। कांग्रेस अगर पहले ही समझ लेती तो कांग्रेस की यह दुर्दशा नहीं होती। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है। वो मोदी जी की गारंटी है महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता से जो वादे किये हैं। वह वादे पूरे किए जाएंगे। लाडली बहनाओं को राशी दी जाएगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |