लाडली बहन और धान खरीदी जैसे मुद्दे गायब

 प्रह्लाद :कांग्रेसी विकास को नहीं पहचान पाए

 

भजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना क्या भविष्य में बंद  की जाएगी। इसे लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानसभा में भी राज्यपाल के  अभिभाषण  से भी  लाड़ली बहना योजना। धान खरीदी जैसे मुद्दे गायब रहे तो कांग्रेस का इन पर सवाल उठाना लाजमी है। राज्यपाल के  अभिभाषण से लाडली बहन और धान खरीदी जैसे मुद्दे गायब हैं। ऐसे में  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा सरकार  अपने संकल्प पत्र से दूर जा रही है।  धान खरीदी से दूर हो रही है। लाडली बहन की बात करें तो मामा के साथ लाडली बहन को भी सरकार भूल गई। इन सभी मुद्दों को हम सदन में रखेंगे। कांग्रेस ने जब भाजपा पर  लाडली बहन  को लेकर सवाल उठाये तो वरिष्ठ विधायक  प्रहलाद पटेल ने कहा कि  जो  लोग विकास और विकास के बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाते। वह ऐसी टिप्पणी करते हैं। राजपाल के अभिभाषण पर उनको भी बोलने का मौका मिलेगा। 

Dakhal News 21 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.