Dakhal News
अध्यक्ष पद की गरिमा बढ़ाएंगे नरेंद्र सिंह
नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा तोमर का विशाल वयक्तित्व है। उनकी सब की साथ लेकर चलने की सोच विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को बढ़ाएगा। नरेंद्र सिंह तोमर के मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तोमर विधायक बने ,मंत्री बने संगठन का काम हमने साथ-साथ किया। नरेंद्र सिंह तोमर का व्यक्तित्व विशाल है उनकी साथ लेके चलने की सोच अध्यक्ष पद की गरिमा को बढ़ाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2008 में भी नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में चुनाव लड़े। 2013 में चुनाव की कमान कौन संभालेगा तो पहला नाम नरेंद्र सिंह तोमर का सामने आया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |