
Dakhal News

नेहरू की जगह लगा आंबेडकर का चित्र, नेहरू का चित्र हटाने से कांग्रेस को आपत्ति
मध्य प्रदेश विधानसभा से पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो हटाकर डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो लगा दी गई है। नेहरू की फ़ोटो हटाने पर कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो के साथ ही डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा लगा देनी चाहिए और देश की आजादी के लिए जिसने भी बलिदान दिया है उनकी फ़ोटो लगानी चाहिए लेकिन किसी की फोटो हटाने नहीं चाहिए। विधानसभा से जवाहर लाल नेहरू की फोटो हटाने को लेकर राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की भारत के निर्माण में बहुत एहम भूमिका रही है। दो देश एक साथ आजाद हुए थे हिंदुस्तान और पाकिस्तान लेकिन पाकिस्तान के मुख्यमंत्री जिन्ना कुछ ही समय बाद हट गए थे और जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री रहे कर देश को मजबूत नीव दी। सिंह ने इस का विरोध किया है। पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक नितेंद्र राठौर ने कहा कि विधानसभा में नेहरू जी की तस्वीर हटाई है। ये गलत है मुझे ऐसा लगता है कि नेहरू जी का अपना योगदान है महात्मा गांधी का अपना योगदान है और डॉक्टर अंबेडकर का अपना योगदान है अगर दोनों के साथ अंबेडकर की फोटो लगाते तो अच्छा रहता। विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि बीजेपी की सोच है कि किसी नेता की फोटो जिसने देश के लिए बलिदान दिया है हटा देने से वह दिलों से हट जाएंगे। तो यह उनका भ्रम है। जिसने भी जिसने भी देश के लिए बलिदान दिया है उन सब की फोटो लगा देनी चाहिए किसी की फोटो हटाने नहीं चाहिए और नेहरू जी ने इस देश के लिए बलिदान दिया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |