
Dakhal News

मोहन कराएँगे अनुष्ठान
मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र में एक बार फिर शिवराज सिंह ने शपथ ली। इस सत्र में नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। वहीँ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार्मिक स्थानों पर अनुष्ठान करवाने की बात कही। चार दिन चलने वाले इस विधानसभा सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। इसी बीच नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। तोमर निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। उन्हें विपक्ष का भी साथ मिला है। विधानसभा अध्यक्ष का चयन 20 दिसंबर को होगा। प्रोटेम स्पीकर उन्हें शपथ दिलाएंगे। विधानसभा में सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शपथ ली पांचवें नंबर पर शिवराज सिंह ने शपथ ली। वही सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विपक्ष के साथ मिलकर सकारात्मक प्रदेश के लिए काम करेंगे। महाकाल लोक, ओरछा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर अनुष्ठान करेंगे। विधायक और मंत्रियों के लिए प्राशासनिक दक्षता की ट्रेनिंग कराई जाएगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |