Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उमंग सिंघार और कटारे नेता प्रतिपक्ष
मध्यप्रदेश कांग्रेस में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का युग अब ख़त्म हो रहा हैं। एमपी में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद अब बदलाव का दौर जारी है। इस बदलाव के दौर से एमपी कांग्रेस में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जैसे नेताओं का युग समापन की ओर है। कांग्रेस ने एमपी की बड़ी हार से सबक लेते हुए इस बार बूढ़े नेताओंको साइड कर दिया है। कमलनाथ की जगह पर जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। पटवारी पहले दिग्विजय सिंह गुट से जुड़े रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी से जुड़ने के बाद उन्होंने अपना गुट तैयार कर लिया है। लेकिन यह भी बड़ी सच्चाई है इन दिनों जीतू पटवारी की लोकप्रियता इतनी कम हुई कि वे अपन इलाके में ही चुनाव कार गए। जीतू को पद देकर कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग को साधने की कोशिश की है। कांग्रेस ने आदिवासी नेता विधायक उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है। उमंग की बुआ स्व जमुना देवी भी एमपी में दो बार नेता प्रतिपक्ष रही हैं। उमंग सिंघार दिग्विजय सिंह के विरोध में हमेशा मुखर नजर आये हैं। उपनेता प्रतिपक्ष एकदम युवा हेमंत कटारे को बनाया गया है। हेमंत के जरिये कांग्रेस ने ब्राह्मनो को साधने की कोशिश की है। हेमंत के पिता स्व सत्यदेव कटारे भी मध्यप्रदेश ने नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |