
Dakhal News

सात सालों में भी नहीं बन पाया ओवर ब्रिज
एक फ्लाई ओवर बीते सात सालों में भी बन के तैयार नहीं हो पाया है। ये पुल विकास के दावे करने वाले सिस्टम पर एक तमाचे जैसा है। कांग्रेस ने इस पुल को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। काशीपुर मे फ्लाई ओवर के निर्माण मे हो रही देरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महाराणा प्रताप चोक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा शहर की जनता के साथ खिलवाड किया जा रहा है। काशीपुर के फ्लाई ओवर को बनते हुए सात साल बीत गए। परंतु अभी तक कार्य पूरा नही हो पाया है। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के द्वारा निर्माण पूरा करने के लिए पन्द्रह दिसम्बर का समय दिया गया था। परंतु अभी तक कोई नतीजा नही निकला। कांग्रेस ने कहा अगर जल्द निर्माण नही हुआ तो कांग्रेस को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |